नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने पीतमपुरा स्थित ब्रॉडवे रामलीला में आयोजित संपूर्ण रामलीला के भव्य मंचन में सहभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रामलीला के पारंपरिक स्वरूप और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को धर्म, संस्कृति और आदर्शों से जोड़ते हैं।
श्री यादव ने रामलीला मंचन में प्रतिभा दिखा रहे कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रस्तुतियाँ हमारी आने वाली पीढ़ियों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित करती हैं। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरमैन श्री अनिल भारद्वाज भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।