श्री धार्मिक लीला कमेटी ने रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन किया

admin@rashtratimes.com ·

श्री धार्मिक लीला कमेटी ने रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन किया

श्री धार्मिक लीला कमेटी दशहरा के अवसर पर माधवदास पार्क, लालकिला मैदान (पुरानी लाजपत राय मार्केट के सामने) में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी रामलीला मंचन कराने के लिए रविवार को भूमि पूजन किया। भूमि पूजन श्री जानकी मंदिर जनकपुर नेपाल के महंत श्री राम रोशन दास ने किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी, मुख्तार अब्बास नकवी व मीरा कुमार, सांसद योगेंद्र चांदोलियो व मनोज तिवारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के अलावा फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह (रामलीला में हनुमान जी की भूमिका निभाएंगे), अभिनेता शाहबाज खान (रामलीला में रावण की भूमिका निभाएंगे), अभिनेत्री शिल्पा रायजादा (सीता की भूमिका निभाएंगी), पूर्व विधायक अलका लांबा समेत बड़ी संख्या में अनेक नेताओं ने भगवान राम के दरबार की पूजा अर्चना की।

इस मौके पर कमेटी के चेयरमैन सुरेश गोयल, महासचिव धीरजधर गुप्ता एवं सचिव प्रदीप शरण, कमेटी के प्रवक्ता रवि जैन ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कमेटी ने रामलीला मंचन करते हुए 100 वर्ष गए हैं। इस तरह कमेटी ने अपने स्थापना के 101वे वर्ष में प्रवेश कर लिया है।

इस मौके पर नेताओं ने कहा कि रामलीला मंचन कराना एक सराहनी कदम है। रामलीला मंचन देखकर हमें भगवान राम के जीवन से प्ररेणा मिलती है और हम उनके पदचिन्हों पर चलकर अपने घर, परिवार, इलाके एवं देश का कल्याण करने का प्रयास करते है। इसके अलावा अपने माता-पिता का सम्मान और बच्चों को प्यार करने मंत्र मिलता है। वहीं युवा पीढ़ी देश की संस्कृति से रूबरू होती है और उसे अपना लक्ष्य तय करने और उसे प्राप्त करने में मदद मिलती है। रामलीला मंचन से बुराइयों से दूरी बनती है और सत्य के मार्ग पर चलने मन करता है।

और पढ़ें