समस्त हनुमान भक्त सेवा समिति ने कराया सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ

admin@rashtratimes.com ·

समस्त हनुमान भक्त सेवा समिति ने कराया सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ

दिल्ली के प्राचीन मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर यमुना बाजार के कथा कुंज में समस्त हनुमान भक्त सेवा समिति द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सुंदरकांड पाठ व श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया जिसमें बाबा के सुंदरकांड पाठ श्री अजय ज्ञानिक जी द्वारा किया गया बाबा को छप्पन भोग के,प्रशाद का भोग लगाया गया बाबा के सुंदरकांड पाठ का श्रवण करने कड़कड़ाती सर्दी में भी बाबा के भक्तों का उत्साह देखते बनता था बच्चे, जवान व बुजुर्गों ने भी ध्यान पूर्वक बाबा के सुंदरकांड पाठ का आनंद लिया

इस अवसर पर समस्त हनुमान भक्त सेवा समिति के अध्यक्ष श्री संजय गर्ग जी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी बाबा के सुंदरकांड पाठ का आयोजन ( 7 जनवरी 2025 ) किया समस्त हनुमान भक्त सेवा समिति देश में सुख शांति और समृद्धि की कामना करती है हनुमान जी के सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात से भंडारे के साथ ही प्रशाद वितरण भी किया गया

और पढ़ें