सावन का दूसरा सोमवार

admin@rashtratimes.com ·

सावन का दूसरा सोमवार

झण्डेवाला देवी मन्दिर में सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शंकर का रूद्राभिषेक किया गया। आज विषेश रूप से उपर व गुफा वाले शिवालय में भक्तों नें बड़ी श्रद्धा के साथ पूजन किया।

गुफा वाले शिवालय में केवल उन्हीं भक्तों द्वारा अभिषेक करवाया गया जिन्होंनें इसकी पहले से बुकिंग की थी। ऊपर नये शिवालय में प्रात से ही भक्त भारी संख्या में शिवलिंग पर दूध व जल चढा रहे थे और यह क्रम सारा दिन चलता रहा।

सावन मास भगवान शिव का महीना होता है और इस में अभिषेक बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। भगवान शंकर भक्तों की सब मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

इस बार दो सावन होने के कारण यह कार्यक्रम 31 अगस्त तक चलेगा जिस में आठ सोमवार रहेंगे।

और पढ़ें