आरईसीपीडीसीएल ने 1 एसपीवी - ईआरईएस-XXXIX पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को टाटा पावर कंपनी लिमिटेड को सौंपा

admin@rashtratimes.com ·

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसयू, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नेपरियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) अर्थात ईआरईएस-XXXIX पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को 14 नवंबर, 2024 को गुरुग्राम में टाटा पावर कंपनी लिमिटेड को सौंप दिया है।

टाटा पावर कंपनी लिमिटेड, बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर ट्रांसमिशन परियोजना के विकास के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता (टीएसपी) के रूप में उभरी।

इस योजना में ओडिशा के गोपालपुर में 765/400 केवी, 2 एक्स 1500 एमवी जी एमएस सबस्टेशन, 199 किमी 765 के लाइन और 25 किमी 400 केवी लाइन की स्थापना और संबंधित कार्य शामिल हैं।

आरईसीपीडीसीएल के सीईओ श्री टी.एस.सी. बोश ने, टाटा पावर कंपनी लिमिटेड और सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में टाटा पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड के सीईओ श्री तरुण कटियार को एसपीवी सौंपा। इस परियोजना को दिसंबर 2027 तक क्रियान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

और पढ़ें