नई दिल्ली में ‘राइज़ इंडिया लीडरशिप समिट 2026’ का भव्य आयोजन करेगा आईसीएमएआई

admin@rashtratimes.com ·

नई दिल्ली में ‘राइज़ इंडिया लीडरशिप समिट 2026’ का भव्य आयोजन करेगा आईसीएमएआई

जीसीसी में रणनीतिक नेतृत्व पर मंथन, वैल्यू क्रिएशन, क्षमता विस्तार और सीएमए की बदलती भूमिका पर रहेगा विशेष फोकस

नई दिल्ली। भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत, संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित वैधानिक संस्था—भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएमएआई)—18 मार्च 2026 को शांग्री-ला इरोस, नई दिल्ली में ‘राइज़ इंडिया लीडरशिप समिट 2026’ का भव्य आयोजन करने जा रहा है।

इस प्रतिष्ठित समिट की घोषणा आईसीएमएआई मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान की गई। वैश्विक क्षमता केंद्रों के लिए रणनीतिक नेतृत्व: मूल्य सृजन और क्षमता संवर्धन के आर्किटेक्ट के रूप में सीएमए”। इस केंद्रीय थीम के अंतर्गत बदलते वैश्विक व्यावसायिक परिदृश्य में रणनीतिक नेतृत्व की भूमिका पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

यह लीडरशिप समिट रणनीतिक नेतृत्व की विकसित होती भूमिका पर गहन विमर्श के लिए एक प्रभावशाली मंच प्रदान करेगा। इसमें संगठनात्मक परिवर्तन को गति देने, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को सुदृढ़ करने तथा सतत मूल्य सृजन के विविध आयामों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार साझा किए जाएंगे। साथ ही, वैश्विक क्षमता केंद्रों (GCC) और आधुनिक उद्योगों को सशक्त बनाने में लागत एवं प्रबंधन लेखाकारों (CMA) की महत्वपूर्ण भूमिका को भी विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा।

समिट में देश-विदेश के प्रतिष्ठित सीईओ, सीएफओ, निदेशक, वरिष्ठ कॉर्पोरेट लीडर्स, एचआर विशेषज्ञ, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह आयोजन विचारों के आदान-प्रदान, सहयोग और रणनीतिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व आईसीएमएआई के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, जिनमें अध्यक्ष सी.एम.ए. टीसीए श्रीनिवास प्रसाद, उपाध्यक्ष सी.एम.ए. नीरज धनंजय जोशी, करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट समिति के अध्यक्ष सी.एम.ए. विनयरंजन पी, परिषद सदस्य—सी.एम.ए. मनोज कुमार आनंद, सी.एम.ए. राजेंद्र सिंह भाटी, सी.एम.ए. नवनीत कुमार जैन, तथा सी.एम.ए. (डॉ.) डी.पी. नंदी (सचिव) और आईसीएमएआई-एनआईआरसी के अध्यक्ष सी.एम.ए. राकेश यादव शामिल हैं। सभी के संयुक्त प्रयास से इस समिट को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। समिट में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एक्सेंचर, एप्पल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भेल, नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NSIC), आरईसी लिमिटेड, सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, केआरआईबीएचसीओ ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड तथा टीपीएम कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी अग्रणी संस्थाओं के विशेषज्ञ वक्ता अपने विचार साझा करेंगे।

और पढ़ें