पूर्वी दिल्ली प्रीत विहार से रेनू रस्तोगी एक समाज सेविका हैं और पिछले 5 वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों व बच्चों के लिए लगातार काम कर रही हैं । "साथी विश्वास वेलफेयर सोसाइटी" नामक संस्था की वह संस्थापिका भी है।
Navbharat Times of India द्वारा "इंटरनेशनल वुमनस डे 2025" के उपलक्ष्य में आयोजित एनबीटी ऑल वूमेंस बाइक रैली में पिछले कुछ सालों से प्रतिभागी रही है और इस साल नवभारत टाइम्स द्वारा उन्हें यूनिक ड्रेस बाइकर्स के लिए अवार्ड व सर्टिफिकेट दिया गया। इस बाइक रैली में दिल्ली व दिल्ली से बाहर की हजार से ज्यादा महिलाओं ने पार्टिसिपेट किया।