निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म "फूले" के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

admin@rashtratimes.com ·

डॉलवुड फिल्म एसोसिएशन के सदस्यों ने आज फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म "फूले" के खिलाफ एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन किया, जिसमें कुछ एपिसोड ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ दिखाए गए हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि फिल्म से उन एपिसोड को तुरंत हटाया जाए।

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा, "हम अनुराग कश्यप से मांग करते हैं कि वे ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं का सम्मान करें और फिल्म से आपत्तिजनक एपिसोड हटाएं। हम उनके साथ सहयोग करने और इस मुद्दे का समाधान करने के लिए तैयार हैं।"

एसोसिएशन के सदस्य शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि फिल्म निर्माता हमारी मांगों पर ध्यान देंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।

और पढ़ें