नर्स का अश्‍लील वीडियो बनाकर दो साल से दुष्‍कर्म करने वाला डॉक्‍टर गिरफ्तार

admin@rashtratimes.com ·

नर्स का अश्‍लील वीडियो बनाकर दो साल से दुष्‍कर्म करने वाला डॉक्‍टर गिरफ्तार

नंदनगरी इलाके में एक डॉक्‍टर के नर्स का अश्‍लील वीडियो बनाकर उसे ब्‍लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉक्‍टर ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से 7 लाख रुपए की राशि वसूल की और उसके सा‍थ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। डॉक्टर से परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद नंदनगरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी डॉक्‍टर को गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती है। परिवार में पति के अलावा दो बच्चे हैं, लेकिन पीड़िता पिछले दो साल से पति से अलग रह रही है और सुंदर नगरी स्थित एक नर्सिंग होम में काम करती है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि अगस्त 2021 में वह देर रात तक अस्पताल में थी, तभी डॉक्‍टर ने उसे पीने का पानी दिया, जिसे पीने के बाद वो बेहोश हो गई। इस दौरान डॉक्‍टर ने उसका अश्‍लील वीडियो बना लिया।

शिकायत के मुताबिक, डॉक्टर ने नर्स को वीडियो दिखाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं वीडियो डिलीट करने की बात कहकर उसे ब्लैकमेल कर 7 लाख रुपए भी वसूल लिए। एक जून को भी उसने महिला नर्स के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि आरोपी ने वीडियो डिलीट नहीं किया। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी डॉक्‍टर नुरुल हसन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें