अक्षय तृतीया पर शुभकामनाओं का संदेश

admin@rashtratimes.com ·

अक्षय तृतीया पर शुभकामनाओं का संदेश

पावन पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता आचार्य मनोज नैय्यर ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने माता लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव की कामना की।

आचार्य मनोज नैय्यर, जो वेदिक साइंस में पीएचडी तथा दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य हैं, ने अपने संदेश में कहा कि अक्षय तृतीया का पर्व सनातन परंपरा में अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए शुभ कार्य, दान-पुण्य और निवेश का फल अक्षय यानी अनंत होता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पावन दिन पर जरूरतमंदों की सहायता करें, धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करें।i. No need

इस अवसर पर जारी संदेश में उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना की।

और पढ़ें