एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कासन झील मानेसर में वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया

admin@rashtratimes.com ·

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड ने ग्रामिण विकास ट्रस्ट, नोएडा और नगर निगम मानेसर के साथ मिलकर से कासन झील, मानेसर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हितेश मीणा (आईएएस, ADC, गुरुग्राम) के साथ चीफ पीपल ऑफिसर, एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड भी मौजूद रहे। इसके अलावा, आर.के. कंसल (सीईओ, जीवीटी), अजय निराला ( एग्जिक्यूटिव इंजीनियर, हॉर्टिकल्चर, नगर निगम, मानेसर) सहित 100 से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल हुए।

4.5 एकड़ में वृक्षारोपण, बेटियों का सम्मान

वृक्षारोपण अभियान 4.5 एकड़ क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कासन गांव की दो बेटियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण पर जोर

इस कार्यक्रम में एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड की सीएसआर पहलों पर भी प्रकाश डाला गया। हितेश मीणा ने जल निकायों के संरक्षण और सतत विकास के महत्व पर विचार साझा किए। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल स्रोतों की भूमिका को रेखांकित किया।

एसबीआई कार्ड्स की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता

इस पहल के माध्यम से एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड ने एक बार फिर सतत विकास और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। यह पहल ग्रीन और समावेशी भविष्य के निर्माण में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) की भूमिका को सशक्त बनाती है।

और पढ़ें