एसोसिएशन ऑफ होलसेल रेडीमेड गारमेंट्स डीलर्स पदाधिकारियों ने  कि बैठक

admin@rashtratimes.com ·

एसोसिएशन ऑफ होलसेल रेडीमेड गारमेंट्स डीलर्स पदाधिकारियों ने  कि बैठक

एसोसिएशन ऑफ होलसेल रेडीमेड गारमेंट्स डीलर्स अशोक बाजार गांधीनगर के पदाधिकारियों ने एक बैठक में गांधीनगर के विधायक अनिल बाजपेई के साथ एक संबाद कार्यक्रम रखा मार्किट के प्रधान के .के .बल्ली ने गांधीनगर मार्किट के सौंदर्यकरण, पब्लिक टॉयलेट, पार्किंग औऱ फायर स्टेशन औऱ सड़के बनाने की बात रखी। महामंत्री नरेश सिक्का ने मार्केट में बिजली के लटकते तारों क़ो बदलकर अंडरग्राउंड लाइन डालने की समस्या क़ो रखा श्री सिक्का ने कहाँ किसी यहाँ पर इन तारों की बजह से बड़ी अनहोनी भी हो सकती है।

राजीव जैन ने जनता गली में आये दिन ट्रांसफार्मर में फाल्ट क़ो देखते इसके कही औऱ शिफ्ट करने की बात रखी।

इस अवसर पर एसोसिएशन ने गलियों का निर्माण कराने के लिए गाँधी नगर के विधायक अनिल बाजपेई का शाल औऱ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बैठक में रमेश शर्मा , अनिल जैन अशोक जैन ,जयचंदा राजीव जैन , विपुल जैन ,महेश जैन भी उपस्थित थे।

और पढ़ें