वर्ली स्थित होटल फोर सीजन्स में वरिष्ठ कवि नंदलाल पाठक के काव्यसंग्रह के विमोचन के अवसर पर एक भव्य दिव्य सभा आयोजित की गयी जिस में प्रसिद्ध समाजसेविका आदरणीया राजश्री बिड़ला , महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ शीतला प्रसाद दुबे एवं वाणी प्रकाशन के स्वामी अरुण माहेश्वरी सहित महानगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकारों एवं लेखकों-कवियों ने सहभागिता की । इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में सर्वश्री राकेश शर्मा, अनिल गौड़ एवं डॉ सुमन जैन के साथ इस अकिंचन को भी काव्यपाठ का अवसर मिला । समारोह का सफल संचालन देवमणि पाण्डेय ने किया ।