कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हरिचंद वर्मा की याद में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

admin@rashtratimes.com ·

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हरिचंद वर्मा की याद में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हरिचंद वर्मा, पूर्व चेयरमैन दिल्ली सरकार की चतुर्थ पुण्यतिथि एवं 86 वीं जयंती के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर स्राव मेघ क्षत्रिय पंचायती धर्मशाला लाला बक्तामल, कूचां पातिराम हरिचंद वर्मा मार्ग के पास लगाया गया l

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने हरिचंद वर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की l इस के अलावा दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम गोयल, पूर्व निगम पार्षद कृष्ण मुरारी जाटव, रवि कप्तान, श्रीमती किरण राकेश कुमार, मिर्ज़ा जावेद जिला अध्यक्ष कॉंग्रेस कमेटी मटिया महल के अलावा कॉंग्रेस के अनेक नेता उपस्थिति हुए l इस कैंप का आयोजन कॉंग्रेस नेता आशीष वर्मा ने किया l

और पढ़ें