थाना प्रमुख पवन तोमर को विजय कुमार भारती ने बुद्ध का चित्र भेंट किया

admin@rashtratimes.com ·

इंद्रजीत सिंह

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुल्तानपुरी स्थित अशोक सम्राट बुद्ध विहार में आयोजित सम्मान समारोह में बहरी जिला, नांगलोई के थाना प्रमुख पवन तोमर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विजय कुमार भारती ने थाना प्रमुख पवन तोमर को तथागत गौतम बुद्ध का चित्र भेंट किया, जिससे समारोह का महत्व और बढ़ गया। वहीं अजरुद्दीन ने पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में क्रांति गौतम, इंद्रजीत सिंह, हिमांशु, साहिल भारती सहित प्रबंधक कमिटी और रिपब्लिकन मजदूर संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुल्तानपुरी, जो उत्तर-पश्चिम दिल्ली का एक महत्वपूर्ण आवासीय क्षेत्र है, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र रहा है।

इस सम्मान समारोह के माध्यम से अशोक सम्राट बुद्ध विहार प्रबंधक कमिटी और रिपब्लिकन मजदूर संगठन ने थाना प्रमुख पवन तोमर के प्रति अपना आभार और सम्मान व्यक्त किया।

और पढ़ें