पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन एवं बिहटा सिविल एनक्लेव का शिलान्यास

admin@rashtratimes.com ·

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन एवं बिहटा सिविल एनक्लेव का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना के अत्याधुनिक नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और बिहटा हवाई अड्डा के नए सिविल एनक्लेव का शिलान्यास किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री के साथ मंच पर उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री ने पटना एयरपोर्ट पर आयोजित समारोह में फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर दोनों परियोजनाओं का शुभारंभ किया। यह दोनों परियोजनाएं राज्य के हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नए पंख देंगी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

परियोजनाओं के प्रमुख लाभ:

पटना एयरपोर्ट पर यात्री क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि

बिहटा में वैकल्पिक सिविल एयरपोर्ट के निर्माण से राजधानी क्षेत्र को अतिरिक्त राहत

हवाई यात्रा की सुविधा ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों तक विस्तारित होगी

पर्यटन एवं निवेश को मिलेगा बढ़ावा

राज्य की आर्थिक प्रगति को नई दिशा

इस ऐतिहासिक पहल के साथ बिहार सुव्यवस्थित हवाई संपर्क के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है।

और पढ़ें