पश्चिम विहार की रामलीला में आने का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिया आश्वासन

admin@rashtratimes.com ·

पश्चिम विहार ए-2 ब्लॉक स्थित रामलीला मैदान में हो रही प्रभु श्रीराम की भव्य लीला का अवलोकन करने का आश्वासन दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने दिया है। पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कमेटी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि वह अवश्य ही रामलीला का अवलोकन करने पधारेंगी।

प्रतिनिधि मंडल में कमेटी के प्रधान भारत भूषण दुआ, महामंत्री अश्वनी बागड़ी, कोषाध्यक्ष संजय गोयल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह भव्य रामलीला पिछले लगभग 46 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है और इसकी विशिष्टताएँ इसे राजधानी की प्रमुख लीलाओं में स्थान दिलाती हैं।

और पढ़ें