पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि — दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

admin@rashtratimes.com ·

पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि — दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। दिल्ली के विकास की पहचान और आधुनिक राजधानी के निर्माण की नींव रखने वाली पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर आज राजधानी में उन्हें श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजसेवी संगठनों और नागरिकों ने उनके महान योगदान को नमन किया।

प्रख्यात समाजसेवी विजय शंकर चतुर्वेदी ने इस अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “श्रीमती शीला दीक्षित जी सिर्फ एक राजनेता नहीं बल्कि दिल्ली की विकास यात्रा की प्रेरणास्त्रोत थीं। उनके नेतृत्व में दिल्ली ने जो परिवर्तन देखा वह देश के किसी भी महानगर के लिए मिसाल है। उनका प्रशासनिक कौशल और जनहित के प्रति समर्पण आज भी हर नागरिक के दिल में जीवित है।”

विजय शंकर चतुर्वेदी ने आगे कहा कि, “दिल्ली मेट्रो का अभूतपूर्व विकास, बिजली आपूर्ति में सुधार, जल व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, फ्लाईओवरों और हरे-भरे पार्कों का निर्माण, महिला सशक्तिकरण की योजनाएं — यह सब उनकी दूरदृष्टि और कर्मठता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। आज दिल्ली की हर सुख-सुविधा में उनकी अमिट छाप विद्यमान है।”

इस मौके पर अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शीला दीक्षित जी का जीवन जनता की सेवा को समर्पित था। उनके तीन कार्यकाल में दिल्ली ने जो अभूतपूर्व प्रगति देखी, वह आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है।

दिल्ली की चमकती सड़कों, सुव्यवस्थित यातायात, स्वच्छ परिवेश और जनहितकारी योजनाओं में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी दूरदर्शिता और प्रशासनिक क्षमता ने दिल्ली को देश-दुनिया में एक नई पहचान दिलाई।

पुण्यतिथि के इस पावन अवसर पर विजय शंकर चतुर्वेदी सहित समस्त दिल्लीवासियों ने उन्हें शत-शत नमन किया और उनके सपनों की दिल्ली को और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया।

शीला दीक्षित जी को विनम्र श्रद्धांजलि उनका नाम दिल्ली के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में सदैव अंकित रहेगा।

और पढ़ें