प्रियंका गांधी पहली बार लड़ेंगी चुनाव, राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड लोकसभा सीट

admin@rashtratimes.com ·

कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड सीट खाली करेंगे. इस सीट पर उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी.

राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से जीते थे. नियम के मुताबिक़ उन्हें एक सीट छोड़नी है. लिहाजा उन्होंने रायबरेली सीट को अपने पास रखने का फैसला किया है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने की जानकारी दी है.

इस फैसले के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि वे वायनाड सीट जरूर छोड़ रहे हैं लेकिन वो वहां जाते रहेंगे और प्रियंका गांधी रायबरेली का साथ नहीं छोड़ेंगी.

उन्होंने कहा कि अब वायनाड और रायबरेली को दो-दो सांसद मिलेंगे.

और पढ़ें