दिल्ली के भोलानाथ नगर, शाहदरा स्थित भारतीय नेत्रहीन विद्यालय का अवलोकन करने का अवसर आज प्राप्त हुआ। संस्था के अध्यक्ष श्री शीशपाल यादव और महासचिव श्री योगेश कुमार ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक उल्लेखनीय उदाहरण भी है।
इस अवसर पर जवाहरलाल धवन, अध्यक्ष जनहित स्वाभिमान संगठन तथा सुनीता धवन भी उपस्थित रहीं। वहीं, आनंद समाज सोशल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रशांत कुमार देब और उपाध्यक्ष मीनाक्षी देब ने भी बच्चों के बीच समय बताया विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। वहाँ सेवा कार्य करने से मन को अद्भुत शांति और संतोष की अनुभूति हुई।