कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली सरकार की हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में तीन दिवसीय रंग धनक के कार्यक्रम में जहाँ एक ओर अलवर, राजस्थान से पधारे सुप्रसिद्ध गायक आकाश नागर द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुति की गई तो वहीं दूसरी ओर तो तत्वा बैंड की प्रस्तुति ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगीत-प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में हिन्दी अकादमी के सचिव श्री संजय कुमार गर्ग ने सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।