राजनीति की पाठशाला ने अधिवक्ता युक्ति राठी को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया

admin@rashtratimes.com ·

सामाजिक संस्था राजनीति की पाठशाला ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए युवा अधिवक्ता सुश्री युक्ति राठी को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा संस्था के संस्थापक डॉ. अजय पांडेय ने औपचारिक रूप से की।

सुश्री राठी कानून के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। वे दी सुप्रीम राइट्स की संस्थापिका हैं, जिसके माध्यम से समाज में लीगल अवेयरनेस बढ़ाने के लिए लगातार पहल की जा रही है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाली युक्ति राठी विधि-परिवार से आती हैं। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और व्यक्तिगत अनुभव को देखते हुए संस्था को विश्वास है कि उनके नेतृत्व से कानून और न्याय से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

डॉ. अजय पांडेय ने कहा कि, “युक्ति राठी के नेतृत्व में यूथ विंग समाज में कानूनी जागरूकता फैलाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में अहम योगदान देगा।”

और पढ़ें