प्रसिद्ध समाचार पत्र ‘राष्ट्र टाइम्स’ के 45वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रकाशित स्मारिका की विशेष प्रति दिल्ली के मेयर राजा इक़बाल सिंह को उनके MCD कार्यालय में भेंट की गई।
इस अवसर पर राष्ट्र टाइम्स के संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी ने मेयर से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह मुलाकात पत्रकारिता और प्रशासनिक सहयोग के प्रतीक रूप में बेहद सौहार्दपूर्ण रही।
मेयर राजा इक़बाल सिंह ने राष्ट्र टाइम्स की पत्रकारिता में निरंतर योगदान की सराहना की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य संवाद, सहयोग और समाज के प्रति उत्तरदायित्व को और मजबूत करना रहा।