विशाल स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

admin@rashtratimes.com ·

विशाल स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

दिल्ली के यमुना विहार स्थित महावर धर्मशाला में सामाजिक संस्था मानव संरक्षण कल्याण संगठन द्वारा एक विशाल स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, भगवान पार्श्वनाथ और आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र अनावरण, राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई।

संस्था के अध्यक्ष प्रदीप जैन और महामंत्री वैभव जैन ने बताया कि शिविर में कुल 485 जरूरतमंद रोगियों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 38 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

खेकड़ा स्थित ए.डी.के. जैन आई हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संजय शर्मा की टीम ने मोतियाबिंद के मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु चयनित किया। साथ ही लगभग 250 बुजुर्गों को मुफ्त चश्मे वितरित किए

और पढ़ें