साहित्य नवसृजन संस्था के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ एवं ख्यातिलब्ध गीतकार डॉ. ओंकार त्रिपाठी के गीत-संग्रह “अक्षर - अक्षर शंखनाद” का विमोचन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा तथा उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राज नारायण शुक्ल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में हिंदी साहित्य और भारतीय संस्कृति में योगदान देने वाले अनेक साहित्यकारों व रचनाकारों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में प्रख्यात कवि एवं शायर शिव कुमार बिलग्रामी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
संस्था की महासचिव सुश्री अनुपमा पांडेय भारती जिन्होंने इस उत्कृष्ट आयोजन को सफल और यादगार बनाया।