बादली विधानसभा में पूर्व विधायक देवेंद्र यादव व सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी की गौरव यात्रा का आयोजन किया गया । इस दौरान प्रेम, भाईचारे और सद्भावना एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
इस यात्रा में कई पूर्व विधायकों, पूर्व विधायक प्रत्याशियों, निगम प्रत्याशियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, पार्टी की सम्मानित पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।