40 साल की मिसाल: वरिष्ठ पत्रकार वाई. के. नारायणपुरकर को डॉ. एम. आर. अंसारी द्वारा किया गया सम्मानित

admin@rashtratimes.com ·

पत्रकारिता के क्षेत्र में चार दशकों से समर्पित सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं मराठवाड़ा पुलिस टाइम्स के संपादक वाई. के. नारायणपुरकर को विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. आर. अंसारी ने विशेष रूप से सम्मानित किया।

डॉ. अंसारी महाराष्ट्र के औरंगाबाद जनपद में परिषद के पदाधिकारियों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "आज के दौर में निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ पत्रकारिता करना अपने आप में एक नई मिसाल है। हमें गर्व है कि हम एक ऐसी महान शख्सियत को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने पत्रकारिता को सच्चे अर्थों में जनसेवा का माध्यम बनाया।"

उन्होंने नारायणपुरकर के समर्पण और पत्रकारिता कौशल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी लेखनी ने न सिर्फ महाराष्ट्र, बल्कि पूरे भारत में पत्रकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग में निष्पक्षता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना हमेशा झलकती रही है।

डॉ. अंसारी ने यह भी बताया कि नारायणपुरकर के जीवन के 60 वर्ष पूर्ण हुए हैं, जिनमें से 40 वर्ष उन्होंने पत्रकारिता को समर्पित किए। यह स्वयं में एक मिसाल है कि कोई व्यक्ति चार दशक तक सत्य, न्याय और जनहित के लिए कलम चलाता रहे।

विश्व मानवाधिकार परिषद का समस्त परिवार इस सम्मान के माध्यम से नारायणपुरकर के योगदान को सलाम करता है और उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता है।

और पढ़ें