कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने दिल्ली के नेहरू विहार में 9 वर्षीय बच्ची के बलात्कार व हत्या की घटना को जंगलराज का प्रतीक बताते हुए कहा, “भाजपा के राज में दिल्ली की बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।”
उन्होंने कहा कि बच्ची को सूटकेस में बंद कर ठिकाने लगाने जा रहे दरिंदे इस बात का सबूत हैं कि कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। “महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की चुप्पी क्या अन्याय की मौन स्वीकृति नहीं है?” यादव ने सवाल उठाया।
कांग्रेस ने मांग की कि दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो। यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को वीआईपी सुरक्षा दी जा रही है, जबकि आम जनता को दरिंदगी का शिकार होना पड़ रहा है।