अंडर कंस्ट्रक्टशन फ्लाईओवर गिरा, क्रेन ऑपरेटर की मौत - साइट सुपरवाइजर और मैनेजर गिरफ्तार

admin@rashtratimes.com ·

अंडर कंस्ट्रक्टशन फ्लाईओवर गिरा, क्रेन ऑपरेटर की मौत - साइट सुपरवाइजर और मैनेजर गिरफ्तार

दिल्ली में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से हुए हादसे में एक क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर के साइट सुपरवाइजर और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 समालखा के पास हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना कापसहेड़ा थाना क्षेत्र की है और मृतक क्रेन ऑपरेटर की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी 35 वर्षीय शकील के रूप में हुई है। वह फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहा था तभी निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने से उसके मलबे में दब गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी. ने बताया कि समालखा के पास फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से क्रेन चलाने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया था।उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें