हे भगवान... अब भाजपा नेता ने हनुमानजी को बताया मुसलमान...

admin@rashtratimes.com ·

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमानजी को दलित बताए जाने के बाद यह मुद्दा ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब यूपी के भाजपा नेता और एमएलसी बुक्कल नवाब ने हनुमानजी को मुसलमान बता दिया। बुक्कल ने कहा कि जहां तक हनुमानजी को जाति-धर्म में बांटने की बात है तो वे पूरी दुनिया के ही थे। मगर व्यक्तिगत तौर पर हमारा मानना है कि हनुमानजी मुसलमान थे। उन्होंने अपनी बात के पक्ष में तर्क दिया कि हमारे यहां रहमान, रमजान, फरमान, कुर्बान, जिशान नाम रखे जाते हैं, जो कि करीब-करीब हनुमानजी जैसे ही हैं।

उल्लेखनीय है कि बुक्कल नवाब उस समय भी सुर्खियों में आए थे, जब भाजपा ने उन्हें एमएलसी बनाया था। एमएलसी बनने के बाद नवाब हजरतगंज स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर गए थे और उन्होंने वहां पूजा-अर्चना भी की थी। इस दौरान बुक्कल भगवा कपड़ों में नजर आए थे और मंदिर को एक घंटा भी दान में दिया था। तब उन्होंने कहा कि मैं मुसलमान होने के साथ हनुमान भक्त भी हूं। भगवान राम की तरह भगवान हनुमान भी हमारे पूर्वज हैं।

और पढ़ें