रमानी के खिलाफ अकबर के मानहानि केस की सुनवाई 31

admin@rashtratimes.com ·

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ एमजे अकबर की ओर से दायर फौजदारी मानहानि मामले की सुनवाई की। बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी। रमानी ने अकबर पर 20 वर्ष पहले उनके साथ यौन दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अकबर की वकील गीता लूथरा ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के समक्ष प्रिया रमानी के कथित विवादास्पद ट्वीट का जिक्र शुरू किया और कहा कि अकबर ने इन आरोपों की वजह से इस्तीफा दिया है और यह उनकी छवि को पहुंचे नुकसान को दिखाता है। लूथरा ने बतौर पत्रकार अकबर की छवि का उल्लेख किया और अदालत से उनकी शिकायत पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया। दिल्ली की अदालत ने अकबर के, मानहानि के मामले में संज्ञान लिया और उनका बयान दर्ज करने के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की है। वहीं, लूथरा ने कोर्ट को यह भी बताया कि प्रिया रमानी के आरोपों ने पिछले 40 वर्षों में बनी अकबर की छवि को अपूरणीय क्षति पहुंचायी है।

और पढ़ें