हॉट एक्ट्रैस मलाइका अरोड़ा ने सिल्वर ड्रेस में पानी में लगाई आग

admin@rashtratimes.com ·

मुंबईः मलाइका अरोरा बॉलीवुड की सबसे हॉट दीवाज में से एक हैं। इन्होंने कई शानदार आइटम सॉन्गंस दिए हैं। मुन्नी बदनाम, छैंया-छैंया से लेकर अनारकली डिस्को चली तक वे अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। मलाइका अरोड़ा अभ‍िनेता अरबाज खान से तलाक लेने के बाद जिंदगी को बिंदास अंदाज में जी रही हैं। इंस्‍टाग्राम पर वह बिकिनी तस्‍वीरों से फैंस का दिल जीत रही हैं। तस्‍वीरों में मलाइका सिल्‍वर कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। बिकिनी के ऊपर उन्‍होंने सिल्‍वर कलर का श्रग भी पहना है जोकि उनके लुक्‍स को और बोल्ड बना रहा है। सिल्‍वर बिकिनी, पूल का नीला पानी और मलाइका की इन हॉट अदाओं का कॉम्‍बिनेशन ऐसा है कि देखने वालों का मुंह खुला रह जाएगा। मलाइका का ये फोटोशूट किया है बॉलीवुड के जाने माने फोटोग्राफर डब्‍बू रतनानी ने। बता दें कि मलाइका ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से 1998 में शादी की थी लेकिन मार्च 2016 से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई और 2017 में दोनों ने औपचारिक तौर पर तलाक ले लिया। दोनों का एक बेटा भी है जिसकी कस्टडी मलाइका के पास है।

और पढ़ें