जर्मनी के बर्लिन शहर में भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस की शाम एक रोमांचक शाम बन गई I भारत की आजादी की खुशी में, बर्लिन के अत्यधिक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बर्लिन के विभिन्न कार्यालयों में काम कर रहे भारतीयों ने तिरंगे को हाथ में लेकर भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारे लगाए साथ ही आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्र टाइम्स के संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी व उनके सुपुत्र पुलकित चतुर्वेदी के साथ उनके अनेक साथी भी उपस्थित हुए।
बर्लिन के प्रसिद्ध 'बर्लिनर डोम' पर भारतीय तिरंगा भी लहराया!